फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Rape of BPharma student on the pretext of marriage, threat to make obscene video viral

Prayagraj Crime : बीफार्मा की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Mon, 20 May 2024 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 01:23 PM IST
सार

धूमनगंज निवासी छात्रा नैनी में रहती है और वहीं एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है मूल रूप से मुंगरा बादशाहपुर का रहने वाला युवक नैनी में रहता है जिससे उसकी मुलाकात कुछ समय पहले हुई। उसने शादी करने की बात कही और उसके पिता से भी इस संबंध में बात की जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Rape of BPharma student on the pretext of marriage, threat to make obscene video viral
छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी में बीफार्मा की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया गया और बाद में जातिगत टिप्पणी कर आरोपी युवक शादी से मुकर गया। शिकायत करने पर अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


धूमनगंज निवासी छात्रा नैनी में रहती है और वहीं एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है मूल रूप से मुंगरा बादशाहपुर का रहने वाला युवक नैनी में रहता है जिससे उसकी मुलाकात कुछ समय पहले हुई। उसने शादी करने की बात कही और उसके पिता से भी इस संबंध में बात की जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है। आरोप है कि वह उससे दुष्कर्म करता रहा और शादी की बात पर टालमटोल करता रहा।पिछले दिनों जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि उसने आपत्तिजनक वीडियो-फोटो बना लिया है।
विज्ञापन


शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोप है कि अब अपने साथी संग मिलकर शिकायत न करने को धमका रहा है। आरोप लगाया कि थाने में शिकायती पत्र देने पर भी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। एसीपी करछना संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जिस पर जांच कराई जा रही है। छात्रा से मूल पते का प्रमाण व जाति प्रमाणपत्र मांगा गया है जो उसने अभी उपलब्ध नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed