फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में बाग में सो रहे छात्र की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने कई लोगों को उठाया

Wed, 29 Jul 2020 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News: Strangled murder of a student sleeping in the garden, police picked up many people
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शहाबपुर राजा जिल्ला बाग में सो रहे साहिल सरोज (17) की मंगलवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। साहिल पढ़ाई के साथ साथ बाग की रखवाली भी करता था। साहिल के मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है। रात में कॉल करने वाले शक के दायरे में हैं। कई लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक घर वालों ने किसी को नामजद नहीं किया था। पुलिस हत्या को आशनाई से भी जोड़कर देख रही है।

Prayagraj Crime News: Strangled murder of a student sleeping in the garden, police picked up many people
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहाबपुर पसियापुर गांव निवासी रामसेवक सरोज का बेटा साहिल सरोज पंचदेवरा स्थित एक इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। घर वाले शहाबपुर स्टेट राजा अखिल प्रताप सिंह के बाग की रखवाली करते थे। बाग में ही घर वालों ने रहने का डेरा भी बना रखा था। हालांकि बाग से आम खत्म हो जाने के बाद घर वाले पास में ही स्थित एक स्कूल में सामान लेकर चले गए थे और वहीं रह रहे थे। साहिल  बाग में ही सोता था। मंगलवार की रात में भी वह घर से खाना खाकर बाग के लिए निकल गया था।

Prayagraj Crime News: Strangled murder of a student sleeping in the garden, police picked up many people
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रात में साहिल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके गुप्तांगों में भी प्रहार किया था। सुबह जब गांव वाले उठे तो किसी ने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा है। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। घर वालों को सूचना दी गई। वे भागते मौके पर पहुंचे। नवाबगंज पुलिस भी पहुंच गई। एसपी गंगापार एनके सिंह, सीओ व्यंकटेश आदि कई अधिकारी सूचना पर पहुंचे। साहिल देर रात तक किसी से मोबाइल पर बात करता था। इसके अलावा घर वाले और कुछ नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Crime News: Strangled murder of a student sleeping in the garden, police picked up many people
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि एक लड़की से साहिल की गहरी दोस्ती थी। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि कर दी गई। मामले की जांच कर रहे दरोगा अजय सिंह ने बताया कि साहिल की कॉल डीटेल्स निकलवाई गई है। अंतिम कॉल करने वाले शक के दायरे में हैं। उनके पूछताछ हो रही है। घर वालों ने फिलहाल किसी दुश्मनी से इनकार किया है। कॉल डीटेल्स के अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। साहिल की एक लड़की से दोस्ती की बात भी सामने आई है। उसे भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj Crime News: Strangled murder of a student sleeping in the garden, police picked up many people
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सिपाही बनना चाहता था साहिल, तैयारी में जुटा था

शहाबपुर गांव के रहने वाले साहिल की हत्या किसने कर दी? गांव में इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। गांव  वालों का कहना था कि साहिल बहुत तेज था। वह बचपन से ही कहता था कि उसे सिपाही बनना है। सिपाही बनने के लिए उसने दोस्तों का एक ग्रुप बनाया था जो रोज सुबह उसके साथ दौड़ लगाते थे। साहिल इंटर का छात्र था। इस समय लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद है लेकिन दोस्त बताते हैं कि वह प्रतिदिन स्कूल जाता था। उसे वर्दी पहनने की धुन सवार थी। घर वाले वर्षों से शहाबपुर स्टेट के अखिल प्रताप सिंह के बाग की रखवाली करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed