फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या ले जाने से पहले संगम जल से भरा कलश अशोक सिंघल के आवास केसर भवन ले जाया गया

Wed, 29 Jul 2020 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir : Before taking Ayodhya, the urn filled with confluence water was taken to Kesar Bhavan, the residence of Ashok Singhal.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए संगम का जल एवं वहां की मिट्टी लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को प्रयागराज से रवाना होंगे।



बुधवार को विहिप के पदाधिकारियों ने पांच अगस्त को पीएम मोदी द्वारा किए जाने वाले भूमि पूजन के लिए संगम का जल एक कलश में एकत्र किया। बाद में त्रिवेणी का जल अयोध्या आंदोलन के नायक रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के हाशिमपुर स्थित आवास महावीर भवन ले जाया गया। वहां पूजा पाठ के बाद जल से भरा कलश विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन लाया गया। 

Ayodhya Ram Mandir : Before taking Ayodhya, the urn filled with confluence water was taken to Kesar Bhavan, the residence of Ashok Singhal.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अनूसूचित जनजाति के संजू लाल से पूजन के लिए एकत्र करवाया जल

अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तिथि घोषित होने के बाद ही विहिप की ओर से बताया गया था कि प्रयागराज से संगम का जल पूजन के लिए ले जाया जाएगा। बुधवार को बारिश में भीगते हुए विहिप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगम तट पर पहुंचे। विहिप पदाधिकारियों का पहले किला घाट से नाव द्वार संगम जाने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में बांध स्थित हनुमान मंदिर से सभी पदाधिकारी वहां पैदल ही गए।

संगम तट पर हंडिया के रहने वाले अनुसूचित जाति के संजू लाल आदिवासी द्वारा वैदिक रीति से पूजन करवाकर कलश में संगम का जल एकत्र करवाया गया। इसके बाद पवित्र जल एवं मिट्टी विहिप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बारी-बारी से अपने सिर पर रखकर संगम से रवाना हुए।

Ayodhya Ram Mandir : Before taking Ayodhya, the urn filled with confluence water was taken to Kesar Bhavan, the residence of Ashok Singhal.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महावीर भवन में संगम जल के साथ की वासुदेव वृक्ष की परिक्रमा

संगम का जल लेकर विहिप पदाधिकारी हाशिमपुर रोड स्थित अशोक सिंहल के आवास महावीर भवन पहुंचे। यहां उनके आवास पर संगम के जल एवं मिट्टी का पूजन किया गया। इसके बाद जल लेकर सभी ने वासुदेव वृक्ष (पीपल का पेड़) की परिक्रमा की।

वहां कुछ देर के लिए संगम का जल एवं मिट्टी रखी गई। यह दृश्य देखकर महावीर भवन में रहने वाले हीरालाल की आंखे नम हो गईं। हीरालाल ने कहा कि अशोक सिंहल ने जो सपना देखा था वह अब पूरा होने वाला है। यदि सिंघल आज हम सब के बीच होते तो कुछ और ही बात होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir : Before taking Ayodhya, the urn filled with confluence water was taken to Kesar Bhavan, the residence of Ashok Singhal.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

केसर भवन से संगम के जल को आज भेजा जाएगा अयोध्या

विहिप ने अपने कार्यक्रम में बुधवार को थोड़ा बदलाव कर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहले संगम का जल एवं मिट्टी महावीर भवन से अयोध्या ले जाई जानी थी, लेकिन अब बृहस्पतिवार को केसर भवन से ही संगठन के पदाधिकारी संगम का जल एवं मिट्टी लेकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि केसर भवन से विहिप धर्माचार्य प्रमुख एवं वेद विद्यालय प्रमुख शंभु एवं अन्य पदाधिकारी संगम का जल एवं मिट्टी लेकर यहां से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर संगम पर पूजन कार्यक्रम में शंकर देव त्रिपाठी, अनिल पांडेय, लालमणि तिवारी, सुरेेश अग्रवाल, अमित पाठक,  अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल, अमरनाथ तिवारी, महेश सिंह, महेंद्र मौर्य, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिमन्यु शाही, अविनाश सिंह, नवीन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir : Before taking Ayodhya, the urn filled with confluence water was taken to Kesar Bhavan, the residence of Ashok Singhal.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दीपक से सजेगा महावीर और केसर भवन

अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी मठ मंदिर एवं आश्रमों में अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले पूजन के समय पूजन हो इसके संपर्क के लिए कई टोलियां कार्यकर्ताओं की तय की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed