फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News A young man rotten body was found in an apartment room, his head was blown to pieces

Prayagraj Crime News : अपार्टमेंट के कमरे में मिली युवक की सड़ी लाश, सिर के उड़ गए थे चिथड़े, हाथ में था तमंचा

Wed, 09 Jul 2025 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मंगल विहार अपार्टमेंट में एक व्यक्ति की सड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बदबू आने पर अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Prayagraj Crime News A young man rotten body was found in an apartment room, his head was blown to pieces
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

 धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदिपुरम स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पड़ोसियों को परेशान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे के फर्श पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। कनपटी पर गोली का घाव था और पास में ही तमंचा पड़ा था। लाश को देखकर करीब तीन दिन पहले सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक के परिजनों का पता नहीं चल सका।

पुलिस तलाशी में मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला है। जिससे उसकी पहचान शोभित खरे (32) पुत्र हर प्रसाद खरे के रूप में हुई है, जो बाघंबरी गद्दी, अल्लापुर का निवासी था। एक पड़ोसी ने बताया कि वह शेयर मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करता था और कुछ ही दिन पहले इस अपार्टमेंट में किराए पर रहने आया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवक के शव के पास में ही एक तमंचा पड़ा हुआ था, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत इकट्ठा कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन

 

काम से आने के बाद ज्यादातर समय कमरे में ही रहता था शोभित

आशंका जताई जा रही है कि घटना तीन दिन पुरानी है, लेकिन कमरे से बदबू आने के बाद ही इसका खुलासा हुआ। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि शोभित ज्यादा किसी से मेलजोल नहीं रखता था और काम से आने के बाद ज्यादातर समय कमरे में ही रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। युवक का मोबाइल फोन जांच के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

आधार कार्ड से मिले पते पर नहीं मिला परिवार, लोगों ने पहचानने से किया इंकार

धूमनगंज पुलिस को युवक के आधार कार्ड से मिले पते जार्जटाउन थाने की पुलिस को भेजकर परिजनों की पता लगवाने की कोशिश की, लेकिन उस पते पर परिवार के लोग नहीं मिले। हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस ने मृतक की फोटो और नाम से पहचान कराने की कोशिश की तो सभी ने उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया। फिलहाल 24 घंटे बात भी मृत युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed