फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Father killed by hitting with the hanging rod of ceiling fan

Prayagraj Crime : सीलिंग फैन के हैंगिंग रॉड से मारकर पिता की हत्या, पैसा न देने पर नाबालिग बेटा बना कातिल

Fri, 21 Mar 2025 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 04:09 PM IST
सार

शराब के लिए पैसा न देने पर नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या कर दी। विवाद के दौरान उसने सीलिंग फैन के हैंगिंग रॉड से वृद्ध पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Father killed by hitting with the hanging rod of ceiling fan
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शराब का पैसा न मिलने से 16 साल के किशोर ने अपने पिता की हत्या का दी। विवाद के दौरान सीलिंग फैन के हैंगिंग रॉड से बेटे ने पिता के सर पर वार कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह खुद ही घर के पास गश्त कर रही 112 नंबर पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए हत्या की बात कबूली। कौंधियारा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मृतक वृद्ध की बेटियों को घटना की जानकारी दी। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी भारत लाल पटेल (70) पेशे से किसान थे। उनका एक पैर खराब था। बृहस्पतिवार रात साढे ग्यारह बजे के आस-पास नशे की हालत में उनका 16 वर्षीय बेटा घर पहुंचा और शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर बाप-बेटे में विवाद शुरू हो गया। पड़ोसियों और पट्टीदारों ने बताया कि अक्सर बेटे और बाप में विवाद हुआ करता था। जिसके कारण किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर बेटे ने सीलिंग फैन के हैंगिंग रॉड से पिता के सर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह भागकर गांव के पास ही नहर पर खड़ी 112 नंबर पिकट पर पहुंचा और बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस उसकी बात सुनकर हैरान थी और विश्वास नहीं कर रही थी। शराब के नशे में होने के कारण पुलिस ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। काफी रोने चिल्लाने पर पुलिस उसको लेकर जब घर पहुंची तो भारत लाल का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Crime: Father killed by hitting with the hanging rod of ceiling fan
भारत लाल पटेल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

बता दें कि भारत लाल की चार बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी रमा कली की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी कविता और सविता की शादी हो चुकी है। दो अन्य बेटिया सरिता और नेहा अविवाहित हैं। नेहा और सरिता दिल्ली में किसी कंपनी में काम करती हैं। होली पर नेहा घर आई थी और इन दिनों बड़ी बहन कविता की ससुराल नैनी ददरी में रह रही थी। सूचना पाकर वह घर पहुंची और पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी।

पुलिस को दिए तहरीर में नेहा ने बताया कि पैसे को लेकर उसका भाई अक्सर पिता से विवाद करने के साथ उनकी पिटाई कर दिया करता था। अभी छह माह पहले भी जब वह घर आई थी तो उसने इसकी लिखित शिकायत कौंधियारा पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस उसे बुलाकर डांट फटकार के छोड़ दिया था।

बताया कि एक साल पहले पिता ने घर के पास ही एक जमीन को तीन लाख रुपये में बेची थी। जमीन बेचने के बाद वह दिल्ली गया और दोनों बहनों को पैसे दे दिए थे। मकान बेचने के बाद दोनों पिता-पुत्र दिल्ली में बेटियों के यहां जाकर साथ रहते थे, लेकिन छह माह बाद ही दोनों वापस गांव आ गए थे। इसके बाद जमीन के पैसा बेटियों को दिए जाने की बात से वह अक्सर पिता से विवाद किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed