फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Bike riding miscreants shot former block chief of Saidabad

Prayagraj Crime : बाइक सवार बदमाशों ने सैदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मारी गोली, हालत नाजुक

Sun, 29 Sep 2024 07:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सैदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदाबाद Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 07:13 PM IST
सार

दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार को सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर अपने बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे। फूलपुर मंडी से वापस घर के लिए लौट रहे थे किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Bike riding miscreants shot former block chief of Saidabad
घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी और सैदाबाद ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम पटेल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास रविवार को दोपहर में हुई। गोली ब्लॉक प्रमुख के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। घायलावस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार को सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर अपने बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे। फूलपुर मंडी से वापस घर के लिए लौट रहे थे किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


प्रमुख राधेश्याम से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। गांव में भी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। उसने भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके खिलाफ थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत है। इस मामले में थाना अध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख राधेश्याम पटेल के बयान के मुताबिक चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed