{"_id":"5eb8543dfb6f116660542fba","slug":"prayagraj-corona-update-another-corona-positive-woman-in-prayagraj-came-from-mumbai-a-few-days-ago","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, शनिवार को आया था मुंबई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, शनिवार को आया था मुंबई से
Mon, 11 May 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
मुंबई से शनिवार को यहां आया एक टैक्सी ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रविवार रात आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। उसे एसआरएन अस्पताल के सस्पेक्टेड आइसोलेशन वार्ड से कोटवा बनी स्थित लेवल वन अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहीं उसके दूसरे साथी की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
करछना के डीहा गांव निवासी युवक मुंबई में टैक्सी ड्राइवर है। लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी से घबराकर वह शनिवार को सैदाबाद के सदउपुर बरेठी निवासी अपने दूसरे ड्राइवर साथी के साथ मुंबई से एक ही टैक्सी पर सवार होकर यहां आया। उनके साथ चालक दोस्त की पत्नी और बच्चा भी आए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों दोस्तों को बुखार और खांसी की शिकायत थी। घर वालों को जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को घर न आकर अस्पताल जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : self
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक टैक्सी ड्राइवर दोनों युवक शनिवार को एसआरएन अस्पताल की कोरोना ओपीडी में आए थे। जांच के बाद उन्हें 25 बेड के कोरोना सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती किया गया था। दोनों के जांच नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
रविवार शाम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से मिली दूसरे शिफ्ट की रिपोर्ट चौंकाने वाली रही। इसमें टैक्सी ड्राइवर के साथ फतेहपुर के एक अन्य युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दूसरे टैक्सी ड्राइवर की रिपोर्ट अभी लंबित है। कोरोना पॉजिटिव टैक्सी ड्राइवर को कोटवा बनी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 18 पहुंच गई है। जिसमें चार स्वस्थ हो चुके और एक की मौत हुई है। वहीं दूसरे टैक्सी चालक की पत्नी और बच्चे को भी क्वारंटीन किया गया है। सोमवार को उनकी भी कोरोना जांच कराई जा सकती है।