फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: 74 new Kovid positive including medical officer, 49 become infection free

Prayagraj Corona Update: मेडिकल अफसर सहित 74 नए कोविड पॉजिटिव, 49 हुए संक्रमण मुक्त

Fri, 06 Nov 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 74 new Kovid positive including medical officer, 49 become infection free
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण से राहत का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 24 घंटे में एक मेडिकल अफसर समेत 47 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 49 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इनमें 15 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 34 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक दिन भर में 6137 लोगों के नमूने कोरोना जांच को लिए गए। टारगेट ग्रुप के लोगों की जांच भी जारी रही। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ एक्टिव केस भी कम हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल एसआरएन, बेली और यू
विज्ञापन

नाइटेड मेडीसिटी हॉस्पिटल में ही कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। एसआरएन में 60, बेली में 42 और यूनाइटेड में 21 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 908 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona update: 74 new Kovid positive including medical officer, 49 become infection free
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों की सूची में सीएचसी जसरा के मेडिकल अफसर, हाईकोर्ट के सेक्शन आफीसर, नगर निगम के राजस्व निरीक्षक शामिल हैं। वहीं छिंवकी रेलवे स्टेशन पर तैनात चीफ टिकट कलेक्टर, एसबीआई म्यूचुअल फंड सिविल लाइंस शाखा के सहायक प्रबंधक और इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित हुए हैं।

Prayagraj Corona update: 74 new Kovid positive including medical officer, 49 become infection free
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

चिल्ड्रेन अस्पताल में बेड फुल, निमोनिया-बुखार पीड़ितों की भरमार 

बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। चिल्ड्रेन अस्पताल में बाल मरीजों की भरमार है। अस्पताल के सभी 120 बेड फुल हैं। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 300 मरीज आ रहे हैं। अब तक निमोनिया पीड़ित दो बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मुकेश बीर सिंह के मुताबिक मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित बच्चों में बुखार और कुछ में निमोनिया के लक्षण हैं। कोविड  स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। ओपीडी में अब तक आए दो बच्चों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एनआईसीयू और आईसीयू यूनिट के सभी बेड भरे हैं। नान कोविड अस्पताल होने से यहां जिले के ही नहीं आसपास के जिलों से भी बीमार बच्चे तीमारदारों के साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed