फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Some relief from infection, 322 newly infected

Prayagraj Corona News : संक्रमण से मिली थोड़ी राहत, 322 मिले नए संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 09:53 PM IST
सार

रविवार को जिले में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 322 रही। जो पिछले तीन दिनों के आंकड़ों में सबसे कम रही। पिछले दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों की संख्या 400 के ऊपर थी।

विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Some relief from infection, 322 newly infected
Prayagraj News : कोविड जांच सेंटर में सैंपल लिया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नए साल केपहले दिन से ही कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा। देखते ही देखते दो अंकों में मिल रहे संक्रमितों का आंकड़ा 400 के ऊपर पहुंच गया। लेकिन रविवार को प्रयागराज के लोगों को कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत जरूर मिली।

विज्ञापन


रविवार को जिले में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 322 रही। जो पिछले तीन दिनों के आंकड़ों में सबसे कम रही। पिछले दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों की संख्या 400 के ऊपर थी। ऐसे में अचानक संक्रमित संख्या में आयी कमी अच्छे संकेत।

विज्ञापन

एक दिन चार सौ के पार पहुंच गया था आंकड़ा
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की शुरुआत होने के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। दिसंबर माह तक तो संक्रमित मिलने वाले मरीजों के आंकड़े कम थे, लेकिन नए साल की शुरुआत  के साथ ही संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई और देखते ही देखते एक दिन में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 400 को पार पहुंच गया।

राहत की बात यह रही कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या दूसरी लहर के मुकाबले कम रही। लेकिन रविवार को संक्रमित मिल मरीजों की संख्या में आयी कमी और कुल 322 संक्रमित मिले। साथ ही पहले के मुकाबले जिले में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई।

रविवार को कुल 169 लोग डिस्चार्ज हुए। इसमें अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 6 रही। जबकि 163 लोगों ने अपना होम आइसोलेशन खत्म किया। वहीं रविवार को जांच में जुटी टीमों ने 6360 लोगों की जांच की। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed