{"_id":"5f1f207c8ebc3e9f6140efd4","slug":"prayagraj-corona-news-indian-bank-s-civil-lines-branch-closed-at-2-pm-after-three-positives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News : तीन पॉजिटिव मिलने के बाद दो बजे बंद हुई इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News : तीन पॉजिटिव मिलने के बाद दो बजे बंद हुई इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा
Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को कोविड-19 के दो और मरीज मिले। रविवार को भी यहां एक अधिकारी पाजिटिव पाया गया था। फिलहाल दो दिन में तीन कोरोना संक्रमित आने के बाद शाखा समेत परिसर के हर कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। इस वजह से शाखा को दिन में दो बजे ही बंद कर दिया गया। पॉजिटिव पाए गए तीनों बैंक कर्मियों के संपर्क में आए सभी अफसरों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इनके साथ अन्य बैंक कर्मियों की भी जांच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Coronaindia, Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
नगर निगम का लेखाकार, पीडीए का बीआई कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रसार अब नगर निगम और पीडीए तक पहुंच गया है। निगम के एक लेखाकार और पीडीए के एक बीआई कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस सूचना के बाद से इंदिरा भवन स्थित पीडीए दफ्तर और नगर निगम कर्मचारी संक्रमण की आशंका से डरे हैं। पीडीए अफसरों के मुताबिक संक्रमित भवन निरीक्षक (बीआई) पिछले छह दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। वैसे भी कार्यालय को रोज सैनिटाइज कराने के बाद रोटेशन में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। सभी को मास्क लगाने और उचित दूरी के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्टिंग
- फोटो : ANI
महिला ग्राम विद्यालय में चौकीदार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, शिक्षिकाएं दहशत में
सूबेदार गंज स्थित महिला ग्राम विद्यालय कैंपस के अंदर रहने वाले चौकीदार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। चौकीदार की पत्नी को एसआरएन के कारोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। चौकीदार रोज सुबह विद्यालय के सारे कमरे खोलता था सारी खिड़कियां, पंखे, बिजली के स्विच आदि खोलता था। शिक्षिकाओं को पानी आदि देता था। चौकीदार रोज की भांति आज भी स्कूल आया था, जानकारी के बाद उसे घर भेज दिया गया। शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल है। स्कूल खुला हैं, ऐसे में शिक्षिकाओं में डर है कि ऐसे में स्कूल कैसे जाएं। डीआईओएस-2 देवी प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चौकीदार को भी जांच के लिए भेजा गया है। स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन के बाद ही खोला जाएगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay