फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Corona attacked the heart of patients, even before death, the engineer had also reported chest pain

Prayagraj: मरीजों के दिल पर भी हमला कर रहा कोरोना, मौत से पहले इंजीनियर ने भी की थी सीने में दर्द की शिकायत

Sat, 23 May 2020 11:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Corona attacked the heart of patients, even before death, the engineer had also reported chest pain
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

जिले में जैसे-जैसे कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, नई चीजें सामने आ रहीं हैं। चिकित्सकों का कहन है कि कोरोना वायरस मरीजों के दिल पर भी अटैक कर रहा है। वायरस के हमले से दिल में सूजन में हो रही है। एल-1 हॉस्पिटल से रेफर होने वाले कई मरीजों ने सांस लेने में तकलीफ  तो बताई ही, साथ ही उन्हें सीने में भी दर्द था। लूकरगंज के इंजीनियर और लालापुर के कोरोना पॉजिटिव युवक ने भी मौत से पहले सीने में दर्द की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


कोटवां-बनी एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज ने बताया उनके यहां से रेफर होने वाले 20 से अधिक मरीजों में सात से आठ मरीजों ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। इस वजह से उन्हें एसआरएन चिकित्सालय एल-1 हॉस्पिटल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में तनाव, घबराहट के साथ शरीर की क्रियाएं बदल जाती हैं, जिसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ने के साथ-साथ दिल पर भी पड़ता है।

विज्ञापन

Prayagraj: Corona attacked the heart of patients, even before death, the engineer had also reported chest pain
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

उन्होंने बताया कि कोरोना के स्पाइक ऊपर की ओर उभरे होते हैं। ये कोशिकाओं पर चिपक जाते हैं और पूरे शरीर में अपना दायरा बढ़ाते हैं। यही अगर रक्त वाहिकाओं पर चिपक जाएं तो ये उसे क्षतिग्रस्त करने के साथ हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कभी-कभी रक्ता का थक्का भी जमेगा और हार्ट अटैक से मौत भी हो सकती हैं। जिले में कोरोना से हुई दो मौतों को भी ऐसे ही देखा जा रहा है। 

Prayagraj: Corona attacked the heart of patients, even before death, the engineer had also reported chest pain
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
लूकरगंज निवासी इंजीनियर तथा बारा के लालापुर के पंडुआ गांव के युवक के शरीर में वायरस ने रक्तवाहिनियों के साथ साथ दिल पर भी अटैक किया। इससे दोनों को अंतिम समय में सांस लेने में तकलीफ  हुई, सीने में भी दर्द हुआ।

 

जरूरत के मुताबिक चिकित्सकीय प्रबंधन न होने से मौत हो गई। एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार कहते हैं कि कई मरीजों की सीने में शिकायत की बात सामने आई है। ऐसे मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया। इससे उनकी स्थिति गंभीर नहीं हुई और वे सामान्य हालत में लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed