फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Congressmen burnt effigies on Kanpur Dehat incident, clashed with police

प्रयागराज : कानपुर देहात की घटना पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक

Wed, 15 Feb 2023 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

कानपुर की घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत बुधवार को सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया तथा बुलडोजर के चित्र जलाए।

विज्ञापन
Prayagraj: Congressmen burnt effigies on Kanpur Dehat incident, clashed with police
Prayagraj News : कानपुर देहात की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर की घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत बुधवार को सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया तथा बुलडोजर के चित्र जलाए। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बुलडोजर की तख्तियां लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बुलडोजर के चित्र जलाए। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन




विज्ञापन




कई अन्य संगठनों की ओर से भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसे देखते हुए धरना स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बुलडोजर के चित्र फूंकने से रोकने पर कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शन करने वालों में गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, सुधाकर तिवारी, उज्वल शुक्ला, संजय तिवारी, हसीब अहमद, इरशाद उल्ला, मो.हसीन आदि शामिल रहे। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अजय पांडेय, अभिनव तिवारी, हरिकेश हैरी, आदर्श भदौरिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएमआईएम कानपुर देहात में बुलडोजर चलाने की घटना की निंदा

कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के मकान पर बुलडोजर चलाने की घटना की एआईएमआईएम ने कड़ी निंदा की है। महानगर अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अफ़सर  महमूद व पूर्व युवा महानगर अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद ने कहा कि प्रशासन के लोग इस घटना को अंजाम दिए हैं उनकी लापरवाही की वजह से दो लोगों की मृत्यु हो गई है। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed