फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Confusion over Apna Dal seats, increased uneasiness among BJP workers

प्रयागराज : अपना दल की सीटों को लेकर असमंजस, भाजपाइयों में बढ़ी बेचैनी

Mon, 31 Jan 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 12:31 AM IST
सार

बारा, सोरांव और प्रतापपुर सीट अपना दल और हंडिया सीट निषाद पार्टी को दिए जाने की चर्चा, भाजपाइयों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार।
 

विज्ञापन
Prayagraj: Confusion over Apna Dal seats, increased uneasiness among BJP workers
भाजपा - फोटो : social media

विस्तार

प्रयागराज में अपना दल को दी जाने वाली सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चर्चा है कि यहां तीन सीटें बारा, सोरांव, प्रतापपुर अपना दल (एस) को दी जा सकती है, लेकिन स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि गठबंधन के सहयोगियों को कौन-कौन सी सीटें दी गई हैं, उसकी उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस वजह से टिकट के लिए दावा करने वाले संभावित उम्मीदवारों की बेचैनी भी बढ़ गई है।

विज्ञापन



पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अनुप्रिया पटेल की अपना दल को गंगा पार की तीन सीटें सोरांव, हंडिया और प्रतापपुर दी थीं। इसमें से सोरांव के अलावा बाकी दो सीटों पर अपना दल को हार का सामना करना पड़ा। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रयागराज की 12 में से छह सीटों इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद दक्षिण, फाफामऊ, फूलपुर, मेजा और कोरांव से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन पार्टी ने अन्य छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अब तक जारी नहीं किए हैं।

विज्ञापन

प्रत्याशी न घोषित होने से बढ़ी बेचैनी
इस बार यमुनापार की बारा और गंगापार की प्रतापपुर व सोरांव अपना दल के खाते में आने की बात चल रही है। इसी तरह हंडिया और करछना सीट निषाद पार्टी को दिए जाने की चर्चा है। लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर जिले की इलाहाबाद उत्तरी, हंडिया, प्रतापपुर, सोरांव, बारा एवं करछना सीट से भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा न किए जाने से संबंधित सीटों के आवेदन करने वाले नेताओं और उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई है।


माना जा रहा है कि उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी के नाम की घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी। यमुनापार की करछना सीट को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस सीट को लेकर सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। अगर कोई निर्णय नहीं होता तो यह सीट निषाद पार्टी को दे दी जाएगी। पड़ोसी जिल कौशाम्बी की चायल सीट भी अपना दल को दे दी गई है।

वाचस्पति को सुरक्षित सीट से टिकट मिलने के कयास
डॉ. वाचस्पति के अपना दल (एस) में शामिल होने के बाद प्रयागराज व कौशाम्बी की किसी भी सुरक्षित सीट से टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन के बाद कौशांबी की चायल, प्रयागराज की सोरांव और बारा सीट अपना दल (एस) के खाते में मानी जा रही है। इन्हीं में से किसी एक पर टिकट लेकर डॉ. वाचस्पति विधान सभा चुनाव लड़ सकते हैं।


अपना दल और निषाद पार्टी को जिले में कौन सी सीट मिली है इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई है। एक दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। - गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed