{"_id":"5f15d67d8ebc3e639745b1e2","slug":"prayagraj-bullion-market-closed-in-mirganj-and-mahajani-tola","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः मीरगंज और महाजनी टोला में बंद रहा सर्राफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः मीरगंज और महाजनी टोला में बंद रहा सर्राफा बाजार
Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
दिलीपपुर के रसोइयां गांव में बंद दुकानें।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चौक क्षेत्र के मीरगंज एवं महाजनी टोला में स्थित सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। कारोबारियों ने कहा कि अगले कई दिन वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इस बीच कुछ दुकानों में कारीगर आएंगे, लेकिन वह शटर गिराकर जो लंबित कार्य हैं उन्हें पूरा करेंगे। बाजार में ग्राहकों से अभी किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया जाएगा।
दरअसल प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर तमाम सर्राफा कारोबारी खासे चिंतित थे। इसे लेकर कारोबारियों ने रविवार को वर्चुअल बैठक कर निर्णय लिया कि वह अगले कुछ दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि चौक क्षेत्र के मीरगंज एवं महाजनी टोला में काफी संख्या में दुकानें पतली गली में है।
विज्ञापन
कारोबारियों को डर था कि अगर इन गलियों में संक्रमण फैला तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से सर्राफा कारोबारियों ने अपनी स्वेच्छा से दुकानें बंद करने का निर्णय रविवार को लिया। कुलदीप सोनी के मुताबिक सोमवार को मीरगंज, महाजनी टोला स्थित सर्राफा कारोबारियों की 200 से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने किसी भी व्यापारी पर दुकान बंद न करने का दबाव नहीं बनाया है। जो भी दुकानें बंद हुई हैं वह सभी कारोबारियों की स्वेच्छा से ही बंद हुई। इस दौरान सर्राफा कारोबारी संजय वर्मा, कैलाश अग्रवाल, रामजी रस्तोगी, राजेश, विकास केसरवानी आदि की दुकानें बंद रही। साथ ही कुछ कारोबारियों ने सैनिटाइजेशन भी करवाया।
विज्ञापन