{"_id":"62488ffe9db5f813c313a226","slug":"prayagraj-both-children-died-due-to-drowning-allahabad-news-ald330066683","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : डूबने से हुई थी दोनों बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : डूबने से हुई थी दोनों बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूबने से हुई थी दोनों बच्चों की मौत
नामजद आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर
प्रयागराज। हंडिया के बरौत गांव में संदिग्ध हाल में मृत मिले दो मासूमों की मौत पानी में डूबने से हुई थी। लेकिन उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। उधर नामजद आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। अफसरों का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।
बरौत में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे के करीब गांव के ही यश (10) और उसका चचेरा भाई संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। उनके शव गांव में ही स्थित तालाब में उतराते मिले थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उनकी मौत का कारण पानी में डूबना आया है। शरीर पर किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि यश के पिता कृपाशंकर तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दोनों बच्चे तालाब के किनारे स्थित पेड़ के पास महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान गांव के ही समरजीत यादव ने अपने बेटे राहुल यादव व भाई अमरजीत यादव के साथ मिलकर उन्हें तालाब में धकेल दिया। गांव के ही पवन पांडेय ने बचाने की कोशिश की तो उसे लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि अभी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। उनकी तलाश की जा रही है।