फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP's Hot Faitat in Satta Bazar

प्रयागराजः सट्टा बाजार में बीजेपी हाट फेवरिट 

Sun, 19 May 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: BJP's Hot Faitat in Satta Bazar
मुगलसराय क्षेत्र बुकियों का बना गढ़ - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल के बाद सट्टा बाजार में इस समय चुनाव को लेकर करोड़ों का दांव लग गया है। सट्टेबाजी की दुनिया में भाजपा हाट फेवरिट बनी हुई है। सबसे ज्यादा पैसा बीजेपी पर ही लगाया जा रहा है। कांग्रेस पर भी पैसा लगाने वाले कम नहीं हैं। प्रयागराज के विभिन्न मुहल्लों में हो रहे सट्टेबाजी में अब तक कई करोड़ के दांव लग चुके हैं। प्रत्याशियों के साथ साथ सट्टे में पैसे लगाने वालों की दिल की धड़कने इस समय बढ़ी हुई हैं। सट्टे के जानकार बताते हैं कि एक्जिट पोल का रिजल्ट आने के बाद पैसे और भी लगेंगे। 
विज्ञापन


आईपीएल के दौरान शहर में करोड़ों का वारा न्यारा हो चुका है। अब सटोरिये लोकसभा चुनाव को लेकर पैसा लगवा रहे हैं। सट्टा बाजार में भाजपा का भाव इस समय 245 चल रहा है। मतलब अगर भाजपा 245 या अधिक सीट पाती है तो उस पर पैसा लगाने वाला जीत जाएगा। बीजेपी हाट फेवरेट है यानी पैसा लगाने वाले ज्यादातर लोग भाजपा पर दांव लगा रहे हैं। सट्टा बाजार में कांग्रेस पर 145 का भाव है। तीसरे मोर्चे या गठबंधन को कांग्रेस से जोड़कर ही पैसा लगाया जा रहा है। इसके अलावा अलग अलग संसदीय सीटों पर भी जीत हार के अलग अलग दांव लग रहे हैं।
विज्ञापन


देश भर की चर्चित सीटों जैसे बेगुसराय, भोपाल, वायनाड, गोरखपुर, लखनऊ और पटना साहिब की सीटों के लिए सट्टेबाज जीत हार का आंकलन कर प्रत्याशियों पर पैसे लगा रहे हैं। सटोरियों का कहना है कि अभी तक जितने भी पैसे लगे हैं, रविवार को एक्जिट पोल का रिजल्ट आने के बाद दो तीन दिनों तक उससे कहीं ज्यादा पैसे लग जाएंगे। सट्टा बाजार का हिसाब किताब काफी हद तक एक्जिट पोल के बाद बदल सकता है। अगर बीजेपी को एक्जिट पोल में पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दिया तो भाव परिवर्तन हो जाएगा। इसी तरह अगर कांग्रेस या गठबंधन आगे बढ़े तो उनका भी भाव बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुट्टीगंज
कीडगंज
करेली 
बहादुरगंज 
कटरा
अल्लापुर
दारागंज
रामबाग
सट्टा बाजार में चुनावों को लेकर पैसा लगाने की बात पता चली है। क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। जल्द ही सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आशुतोष मिश्रा, एसपी क्राइम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed