फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP rages on Channi government, demands dismissal

प्रयागराज : चन्नी सरकार पर भड़के भाजपाई, बर्खास्तगी की मांग 

Wed, 05 Jan 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 10:43 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में ट्वीट कर  कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार  ने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के हाथों होने वाली हार के डर से वहां पीएम मोदी के कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश की, जो अत्यंत ही दुखद एवं निंदनीय है।

विज्ञापन
Prayagraj: BJP rages on Channi government, demands dismissal
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोक दिए जाने के मामले में भाजपाइयों ने वहां की स्थानीय चन्नी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में ट्वीट कर  कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार  ने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के हाथों होने वाली हार के डर से वहां पीएम मोदी के कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश की, जो अत्यंत ही दुखद एवं निंदनीय है। वहां पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया।

विज्ञापन


सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के काफिले को राग द्वेष से प्रेरित कांग्रेसी किसान एवं खालिस्तानी आतंकवादियों ने पंजाब सरकार की शह पर 20 मिनट तक रोके रखा। यह निंदनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब की चन्नी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नेता विक्रमाजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि सीएम चन्नी अपनी गलती मानने के साथ इस्तीफा दें। वहां के डीजीपी से भी इस्तीफा लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने पीएम की रक्षा की कामना के लिए पार्टी नेताओं के साथ भगवान वेणी माधव मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होंने पूजन अर्चन के बाद कहा कि वहां पीएम के खिलाफ साजिश की गई। इस मामले में पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर अनुपमा पांडेय, सुनीता विपिन, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, आकाश तिवारी, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed