{"_id":"616704762edbe0074b3719d6","slug":"prayagraj-another-accused-arrested-in-sign-city-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : साइन सिटी धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : साइन सिटी धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Wed, 13 Oct 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
सिविल लाइंस और एसओजी यमुनापार की टीम ने मंगलवार को साइन सिटी धोखाधड़ी मामले में कंपनी के एडीशनल डायरेक्टर मो. इजहार को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की धोखाधड़ी के इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। साइन सिटी कंपनी ने जमीन देने के नाम पर सैकड़ों लोगों से कई सौ करोड़ की ठगी की है।
कंपनी के खिलाफ वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। सिविल लाइंस में 2020 में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें 13 लोगों को वांछित किया गया था। सिविल लाइंस ऑफिस के एडीशनल डायरेक्टर रहे मो. इजहार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।