{"_id":"5ee281e6ec834416d760a40e","slug":"prayagraj-and-kaushambi-news-up-bjp-mla-distributes-ration-bite-in-the-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने बांटा राशन, आटे में कीड़े निकलने पर ग्रामीणों ने लौटाया किट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने बांटा राशन, आटे में कीड़े निकलने पर ग्रामीणों ने लौटाया किट, वीडियो वायरल
Fri, 12 Jun 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
flour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर गांव में गरीबों को राशन बांटने पहुंचे सिराथू विधायक को लौटना पड़ा। राशन वितरण के दौरान कई ग्रामीणों ने आटे में कीड़े मिलने की शिकायत की। जिसके बाद विधायक ने इसे चूक मानते हुए जल्द गुणवत्तायुक्त राशन के वितरण का भरोसा दिया और लौट आए।
जिले में तमाम परिवार ऐसे हैं जो भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इन्हें रोजगार मुहैया कराने का प्रशासन के पास मनरेगा के अलावा बाकी दूसरा कोई विकल्प नहीं है। गरीबों को राहत सामग्री वितरित करने विभिन्न दलों के नेता और समाजसेवी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में राशन बांटने पहुंचे।
राशन वितरण के दौरान लोगों ने आटे में कीड़े निकलने की शिकायत की। कई लोगों ने राशन किट भी लौटा दी। ग्रामीणों की नाराजगी देख विधायक ने दो दिन बाद दोबारा राशन बांटने का आश्वासन दिया और लौट आए। पूरे वाकये का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जो कि लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
राशन किट दो दिन पहले पैक कराई गई थी। चूक हुई जो इसे देखा नहीं जा सका। ऐसा अक्सर लोगों के घरों में भी हो जाता है। ग्रामीणों की नाराजगी जायज है। जल्द ही गरीबों के बीच गुणवत्तायुक्त राशन का वितरण कराया जाएगा।
शीतला प्रसाद पटेल, विधायक सिराथू