{"_id":"6171ab05853b851f682b8777","slug":"prayagraj-ambulance-vandalized-at-srn-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एसआरएन ट्रामा सेंटर के बाहर जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, एंबुलेंस पर पथराव, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एसआरएन ट्रामा सेंटर के बाहर जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, एंबुलेंस पर पथराव, तोड़फोड़
Thu, 21 Oct 2021 11:47 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : एसआरएन अस्पताल में पथराव कर एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
- फोटो : प्रयागराज
स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल ट्रामा सेंटर के बाहर बृहस्पतिवार भोर में जूनियर डाक्टरों ने जमकर हंगामा किया। रास्ते से वाहन हटाने के विवाद में 108 एंबुलेंस सहित कई वाहनों पर पथराव कर दिया। इसमें पुलिस का भी एक वाहन शामिल है। वाहन चालकों का आरोप है कि हमलावार नशे में थे। इस मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन चालकों के मुताबिक भोर में करीब चार बजे नए यमुना पुल पर हुए सड़क हादसे में घायलों को लेकर वह एसआरएन पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एंबुलेस अस्पताल के गेट के बाहर ख़ड़ी थी। इसी बीच कुछ जूनियर डाक्टर पहुंच गए। वह वाहनों को रास्ते से हटाने की बात कहने लगे। इसी को लेकर चालकों से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि जूनियर डाक्टरों ने पथराव कर एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए और चालकों से भी मारपीट की। इस घटना से अस्पताल के पास कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची रही। हंगामा करीब आधा घंटे तक चला। चालकों ने पुलिस को बताया कि एक हमलावर एप्रन भी पहने हुए था। हमलावरों की संख्या तीन से चार थी। उधर एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी दयाराम पाल के इस घटना की किसी ने शिकायत नहीं की है न ही तहरीर मिली है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि वह मीटिंग में हिस्सा लेने लखनऊ आए हैं। उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।