{"_id":"6af70117f2eea2f62f0c9680","slug":"prayagraj-airport-runway-to-be-extended-by-600-metres-flight-operations-to-be-affected-for-a-few-days-in-feb-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एयरपोर्ट : 600 मीटर बढ़ेगा रनवे, फरवरी में ब्लॉक के दौरान कुछ दिन प्रभावित रहेंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज एयरपोर्ट : 600 मीटर बढ़ेगा रनवे, फरवरी में ब्लॉक के दौरान कुछ दिन प्रभावित रहेंगी उड़ानें
Fri, 13 Nov 2026 05:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:52 PM IST
सार
कुंभ 2031 और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पर बड़े बदलावों की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत भारतीय वायुसेना की ओर से फरवरी 2027 में ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुंभ 2031 और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पर बड़े बदलावों की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत भारतीय वायुसेना की ओर से फरवरी 2027 में ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ दिनों के लिए एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पूरी तरह बाधित या सीमित रहेगी।
विज्ञापन
वायुसेना रनवे के विस्तारीकरण और टैक्सी-वे को मुख्य रनवे से जोड़ने के लिए इस महत्वपूर्ण ब्लॉक को अलग-अलग चरणों में क्रियान्वित करेगी। वर्तमान में लगभग 2700 मीटर लंबे रनवे को 600 मीटर और बढ़ाया जाना है। इसके साथ ही, वायुसेना अपने टैक्सी-वे को मुख्य रनवे से जोड़ने का कार्य भी तेजी से पूरा करेगी।
विज्ञापन
पहले यह कार्य दिवाली के बाद प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे फरवरी 2027 में पूरा करने की पुख्ता तैयारी की जा रही है। इस दौरान कुछ दिनों के लिए विमानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है लेकिन यह अल्पकालिक बदलाव भविष्य में प्रयागराज को एयर कनेक्टिविटी के मामले में एक नए मुकाम पर पहुंचाएगा। एयरपोर्ट निदेशक नवनीत गुप्ता के मुताबिक, निर्माण कार्यों के दौरान आम नागरिकों की हवाई सेवाओं पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए अलग-अलग चरणों में संभावित ब्लॉक फरवरी 2027 में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
