{"_id":"66ded117dc46a2bda90ef614","slug":"prayagraj-accident-a-youth-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-mini-bus-got-stuck-in-the-bus-and-was-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Accident : मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बस में फंसकर डेढ़ सौ मीटर तक घिसटता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Accident : मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बस में फंसकर डेढ़ सौ मीटर तक घिसटता रहा
Mon, 09 Sep 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:12 PM IST
सार
फूलपुर कस्बे के पूरा अच्छाई मोहल्ला निवासी ताज मोहम्मद (35) पुत्र मिस्सन हसन सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। वह जैसे ही फूलपुर तहसील मुख्यालय के सामने प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर पहुंचा था कि फ्लाई ओवर से नीचे उतर रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मिनी बस से टकराए युवक की बाइक बस में फंस गई। जिससे करीब डेढ़ सौ मीटर युवक की घिसटता चला गया। जिससे उसकी जान चली गई। ग्रामीणों ने दौड़ा कर बस को रोका तब जाकर बस में फंसे युवक को बाहर निकला जा सका। घटना से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे के पूरा अच्छाई मोहल्ला निवासी ताज मोहम्मद (35) पुत्र मिस्सन हसन सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। वह जैसे ही फूलपुर तहसील मुख्यालय के सामने प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर पहुंचा था कि फ्लाई ओवर से नीचे उतर रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद युवक की बाइक बस में फंस गई, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और करीब 150 मीटर तक युवक बस में फंसकर घिसटता गया। ग्रामीण ने दौड़ाकर बस को रोकवाया तब तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने शहर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचने पर वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को सिर्फ एक बेटी नूर फातिमा है। घटना से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन