फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 13 positives of dengue found, number reached 333

प्रयागराज : डेंगू के 13 पॉजिटिव मिले, संख्या 333 पहुंची, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Wed, 06 Oct 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 13 positives of dengue found, number reached 333
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। लोगों में संक्रमण की पुष्टि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग ने की है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच के लिए दो दर्जन से अधिक नमूने भेजे गए थे, जिसमें 13 में पुष्टि हुई है। इसमें आठ मामले शहर के हैं जबकि पांच ग्रामीण इलाकों में पॉजिटिव मिले हैं। मलेरिया विभाग ने इन इलाकों में डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी की है।
विज्ञापन


मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को गंगानगर और सोरांव में दो-दो और भोला का पुरवा, मुंडेरा, छोटा बघाड़ा, स्टेनली रोड, मम्फोर्डगंज, ऊंचवागढ़ी, कोटवा-बनी, कोरांव में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 333 हो गई है।
विज्ञापन


इसमें 95 ग्रामीण इलाकों के हैं जबकि 238 शहरी इलाके के हैं। जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि बुधवार को चांदपुर सलोरी, रामचंद्र पुरवा, रम्मन का पुरवा, नैनी, खरकौनी, मेडिकल कॉलेज परिसर, एलआईसी कॉलोनी, गोविंदपुर, शिवपुरी, एमआईजी कॉलोनी, टीबी कॉलोनी, तेलियरगंज, भृगुलाल पेंट वाली गली, भोला का पुरावा, गोविंदपुर, एलआईजी कॉलोनी में एंटी लार्वा और पायरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: 13 positives of dengue found, number reached 333
dengue - फोटो : istock
डेंगू जानकारी एवं प्रबंधन के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
जिले में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब संयुक्त रूप से काम करेगा। इसके लिए दोनों विभागों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। लोग कंट्रोल रूम के इन 0532-2641578, 0532-2641577 नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा शासन ने 1070 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर भी काल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए नगर निगम के 20 सफाई निरीक्षक, नौ मलेरिया निरीक्षक तैनात किए गए हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारी की अगुवाई में आशाएं रोजाना 15 घरों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान वे डेंगू के लार्वा की जांच कर उसे नष्ट करेंगी। इसके अलावा डेंगू वाले इलाकों में रोजाना फोन कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।

उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में नियमित तरीके से दवा का छिड़काव, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। लोग डेंगू के बारे में किसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन 1070 पर काल कर सकते हैं। इस नि:शुल्क हेल्पलाइन को बहुत ही सुविधाजनक बनाया गया है। यहां तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में एक चिकित्सक एक फार्मासिस्ट व एक चकबंदी अधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed