फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag station converted into cantonment due to student protest

Prayagraj News: छात्रों के विरोध की आहट पर प्रयाग स्टेशन छावनी में तब्दील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Prayag station converted into cantonment due to student protest
भर्ती न निकलने से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोशित छात्रों की भीड़ प्रयाग स्टेशन पर पहुंचने की भनक मिलने के बाद रविवार को रेलवे प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। रेल अफसरों ने मुस्तैदी के साथ सक्रियता बढ़ा दी। स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवान बड़ी संख्या में पूरे स्टेशन परिसर में तैनात हो गए। इससे प्रयाग स्टेशन पर छात्रों के ट्रेन रोके जाने की कोशिशें नाकाम हो गईं।
विज्ञापन

रेल अफसरों को शनिवार की रात ही खुफिया आधार पर इनपुट प्राप्त हुआ कि रविवार को छात्र बड़ी संख्या में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान ट्रेन को रोकने की भी तैयारी की जा रही है। यह सूचना रेल अधिकारियों को भी मिल गई। इसके बाद स्टेशन पर सक्रियता बढ़ा दी गई। अलर्ट जारी कर दिया गया। रेल अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवानों की मदद से प्रयाग स्टेशन के साथ रेलवे पटरियों पर निगरानी शुरू कर दी। स्टेशन के प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

सुबह से देर शाम तक प्रयाग स्टेशन छावनी में तब्दील रहा। सख्ती बढ़ने के बाद विरोध दर्ज कराने वाले छात्र स्टेशन पर नहीं पहुंचे। छात्रों की ओर से इससे पहले भी प्रयाग स्टेशन के पास केंद्र और राज्य सरकार की और भर्ती न निकलने के विरोध में प्रदर्शन किया जा चुका है। विरोध- प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने पिछली बार भी ट्रेन रोकने की कोशिश की थी। रविवार को मिली खुफिया जानकारी के बाद रेलवे अलर्ट मोड पर रहा। इस दौरान रेलवे अधिकारी भी स्टेशन पर पहुंचे और सुरक्षा की स्थिति जांची। जानकारी के मुताबिक छात्र भर्ती के साथ ही आयु सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed