फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag railway station waiting hall to be built in

प्रयाग रेलवे स्टेशन में बनेगा वेटिंग हॉल

Sun, 21 Jun 2015 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Prayag railway station waiting hall to be built in
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन में जल्द ही नए वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वेटिंग हॉल का निर्माण स्टेशन की मुख्य गेट के पास होगा। इतना ही नहीं स्टेशन परिसर में स्थित रिटायरिंग रूम भी एसी से लैस होगा। शनिवार को लखनऊ मंडल के डीआरएम एके लाहौटी ने यात्री सुविधा पहले से ज्यादा बेहतर करने के मद्देनजर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम मंडलीय अफसरों के साथ प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन भी गए। वापसी में उन्होंने प्रयाग से ऊंचाहार के बीच विंडो ट्रेलिंग भी की।
विज्ञापन


सुबह स्पेशल ट्रेन से 10.10 बजे डीआरएम प्रयाग पहुंचे। स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम प्रयागघाट पहुंच गए। उत्तर रेलवे द्वारा इस स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाना है। यहां हो रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लेने के बाद डीआरएम बक्शी बांध स्थित गेट संख्या 78 पर बन रहे रेल ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल पर भी गए। प्रयाग स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने संवाददाताओं से भी बातचीत की। कहा कि इलाहाबाद में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के पहले प्रयागघाट रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वहां वॉशिंग लाइन बनाए जाने समेत कई अन्य काम तेजी से चल रहे हैं। डीआरएम ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर प्रयाग में भी कई काम होने हैं। यहां मुख्य इमारत में प्रवेश द्वार को बड़ा कर वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा रिटायरिंग रूम में एसी लगाया जाएगा। स्टेशन परिसर में आवारा जानवर न आए इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंडल के सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव और स्टेशन अधीक्षक पीके मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में डीआरएम ने इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को भविष्य में प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने की भी बात कही। दिन में दो बजे के आसपास डीआरएम स्पेशल ट्रेन से मंडलीय अफसरों के साथ फाफामऊ, कुंडा होते हुए ऊंचाहार तक विंडो ट्रेेलिंग करते हुए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed