फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratappur youth dies after being hit by an unknown vehicle in Firozabad

Prayagraj News: फिरोजाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रतापपुर के युवक की मौत

Sun, 21 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 21 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pratappur youth dies after being hit by an unknown vehicle in Firozabad
प्रतापपुर के छतौना गांव निवासी मृतक विजय बहादुर की फाइल फोटो।
फिरोजाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर रात शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना सरायममरेज क्षेत्र के छतौना गांव निवासी दयाराम प्रजापति के तीन बेटों में सबसे बड़े बेटे विजय बहादुर (40) पिछले करीब 15 वर्षों से फिरोजाबाद स्थित मित्तल ग्लास कंपनी में कार्यरत थे। बीते 18 दिसंबर की रात करीब 12 बजे वह कंपनी से निकलकर अपने निजी स्कूटी से भोजन करने के लिए एक होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार की अर्धरात्रि में पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी शीतल देवी समेत परिजन बेसुध हो गए। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

प्रतापपुर के छतौना गांव निवासी मृतक विजय बहादुर की फाइल फोटो।

प्रतापपुर के छतौना गांव निवासी मृतक विजय बहादुर की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed