फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Three people, including head and son, collided in truck and Scorpio on highway

प्रतापगढ़ : हाईवे पर ट्रक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत, प्रधान व पुत्र समेत तीन की मौत

Wed, 19 May 2021 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 May 2021 09:27 PM IST
सार

  • चालक समेत दो की हालत गंभीर, प्रयागराज किए गए रेफर, प्रयागराज के बजती नेदुला के रहने वाले थे तीनों मृतक 

विज्ञापन
Pratapgarh: Three people, including head and son, collided in truck and Scorpio on highway
pratapgarh news : हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : prayagraj

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज इलाके के लीलापुर में मंगलवार की रात बेकाबू ट्रक व स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रयागराज जनपद के बजती गांव के प्रधान चंद्रिका प्रसाद यादव (68) और उनके बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक समेत दो लोगों को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के बजती नेदुला के नवनिर्वाचित प्रधान चंद्रिका प्रसाद यादव (68) की तबीयत खराब होने पर बेटा कपिलदेव यादव (32) मंगलवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाज कराने के लिए स्कॉर्पियो से लखनऊ गया था। वहां से आधी रात को सभी घर लौट रहे थे। रात करीब सवा दो बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कोतवाली के लीलापुर में सामने से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

Pratapgarh: Three people, including head and son, collided in truck and Scorpio on highway
prayagraj news : हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : prayagraj
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से स्कार्पियो सवार पांच लोगों को बाहर निकाला। तब तक प्रधान चंद्रिका प्रसाद, उनके बेटे कपिलदेव यादव और भतीजे सुरेशचंद्र यादव (40) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल चालक अनुग्रह नारायण यादव (37) व जयप्रकाश यादव (20) निवासी बजती थाना सरायममरेज प्रयागराज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।  

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज से परिजन गंभीर रूप से घायल अनुग्रह व जयप्रकाश को उपचार के लिए प्रयागराज ले गए। इस मामले में मृतक प्रधान के बेटे बलराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव लेकर परिजन घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed