{"_id":"5c76da3abdec22739f758467","slug":"pratapgarh-sp-workers-condition-worsened-due-to-beating-during-show-black-flag-to-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सीएम योगी को काला झंडा दिखाने की कोशिश में जुटे सपाई की पिटाई से बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सीएम योगी को काला झंडा दिखाने की कोशिश में जुटे सपाई की पिटाई से बिगड़ी हालत
Thu, 28 Feb 2019 12:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता राजीव यादव पहुंचा अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने में सपा नेता सफल नहीं हो सके। जीआईसी के पास पुलिस ने सपा नेता को काला झंडा दिखाने की कोशिश करने के दौरान दबोच लिया। पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सीएम के आगमन से पहले कई स्थानों से सपा नेताओं को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दी थी। हालांकि सीएम के जाने के बाद सपा नेताओं को निजी मुचलके के साथ शांति भंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सपा नेताओं ने विरोध में काला झंडा दिखाने का एलान किया था। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने विरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। मंगलवार की रात से ही पुलिस ऐसे नेताओं की तलाश में उनके घरों पर दबिश देती रही, लेकिन वह नहीं मिले। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो जाए। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच सीएम के आने से पहले ही राजापाल चौराहे पर सयुस जिलाध्यक्ष शकील अहमद, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला, वासिक खान, इरफान खान, गौरव यादव व मोहम्मद हई को पुलिस ने पकड़ लिया। पल्टन बाजार में सीएम को काला झंडा दिखाने की फिराक में सपा नेताओं की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सपा जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, सछास जिलाध्यक्ष सद्दाम, अनुज यादव, श्याम यादव, दिलशाद, चंद्रेश त्रिपाठी व मनीष पाल को दबोच लिया।
विज्ञापन
वापसी के दौरान जीआईसी गेट पर कंधई के रहने वाले राजीव यादव ने सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ा। जिसे पुलिस ने दबोचकर पीटा। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की खबर पर जिलाध्यक्ष राम सिंह, अभिषेक तिवारी, मुन्ना यादव, अहमद भाई, आजम खान समेत अन्य लोग पहुंच गए। राजीव यादव को शांति भंग की आशंका में चालान करने के पहले मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां तबियत खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। जबकि अन्य लोगों को मुचलके पर छोड़ा गया। देवसरा थाना क्षेत्र के अरुण उपाध्याय को पुलिस रात भर खोजती रही।