फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pramod Tiwari attacked BJP president

हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है बीजेपी अध्यक्ष का बयान: प्रमोद

Tue, 23 Jun 2020 11:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pramod Tiwari attacked BJP president
प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता - फोटो : ani

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। बताया, जेपी नड्डा ने कहा - ‘मोदीजी नर ही नहीं देवताओं के भी नेता हैं’। उनका यह बयान उनके जैसे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत और दुखी करने वाला है।

विज्ञापन


कोई भी अपने नेता की चाहे जितनी प्रशंसा करे, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सबके आराध्य देवी, देवताओं का कोई इंसान नेता कभी नहीं हो सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा बोलकर देवी-देवताओं का भी अपमान किया है। 
विज्ञापन


बालिकागृह में बालिकाओं के साथ अमानवीय कृत्य की जांच कराने की मांग
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर कानपुर राजकीय बालिकागृह में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बालिकागृह में सात बालिकाएं गर्भवती पाईं गईं, जबकि एक एचआईवी संक्रमित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत से मासूम बच्चियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच होनी चाहिए। अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा। प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, सुल्तान हनीफ, शिमला श्री, अल्ताफ अहमद, सर्वेश यादव, शैलेंद्र पांडेय, रवि त्यागी, बसंत लाल, गोलू, पूनम सिंह, अवध नारायण, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed