फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power supply disrupted in Meja; 103 villages plunged into darkness

Prayagraj News: मेजा में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था, 103 गांवों में अंधेरा

Fri, 18 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 18 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Meja; 103 villages plunged into darkness
इलाके की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। दिन के अलावा रात में की जा रही कटौती ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार आधी रात तक मेजा के 103 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। इस समय अघोषित कटौती चरम पर है। ग्रामीणों को 24 घंटे में केवल सात-आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

मेजा के पताई डांड़ी के अजय कुमार ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने रात्रि में हो रही बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। आरोप है कि रात नौ बजे बिजली काट दी जाती है और सुबह 4-5 बजे आती है। इससे रात भर बिजली बाधित रहती है। मनूकापूरा के अरविन्द मिश्रा ने बिजली कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। एसडीओ मेजा सुरजीत कुमार ने बताया कि कटौती ऊपर से हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिजली कटौती बंद होगी। सुरजीत कुमार ने कहा कि इसके बाद सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से जनजीवन प्रभावित
लालतारा बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण व स्थानीय व्यापारी परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीण काका जैन ने बताया कि प्रतिदिन रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली काटी जाती है। बिना सूचना कटौती से स्थानीय व्यापार चौपट हो गया है। बिजली आने पर भी वोल्टेज कम रहता है। मेजा ऊर्जा निगम के ज्योति स्वरूप मित्तल कंपनी के प्रबंधक संजय चन्द्रवंशी ने कहा, बिजली किल्लत से रहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed