फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power outage plunges 72 villages into darkness

Prayagraj News: बिजली कटौती से 72 गांवों में छाया अंधेरा

Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Power outage plunges 72 villages into darkness
क्षेत्रीय पावर हाउस से जुड़े गांवों में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को 33 केवी की सप्लाई फेल होने से बिजली कटौती हुई। इससे करीब 72 गांवों में अंधेरा रहा जिससे लाेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी करनाईपुर फीडर की बिजली कटौती हुई। इससे घरों के काम और पर्व की तैयारी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि आए दिन बिना सूचना बिजली काट दी जाती है। उपभोक्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अक्सर बिजली कटती रहती है। रात-दिन बिजली कटौती से लोगों को परेशानी होती है। जन्माष्टमी पर भी बिजली कटने से दिक्कत हुई। उन्होंने बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की।बिजली कर्मचारी रवि कुमार मौर्य ने बताया कि पावर हाउस को जितनी बिजली मिलती है, उतनी ही आगे दी जाती है। 33 केवी की सप्लाई पावर ग्रिड से फेल हुई है। इसमें पावर हाउस की कोई भूमिका नहीं है। लोगों ने बिजली व्यवस्था सुधारने और अघोषित कटौती रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed