फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power outage at SRN Hospital lasts three and a half hours; patients and attendants face distress.

प्रयागराज : एसआरएन की बत्ती गुल, चार घंटे अम्बू बैग पर रहे गंभीर मरीज, टाॅर्च जलाकर चिकित्सकों ने किया काम

Wed, 16 Sep 2026 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग में बुधवार को अचानक बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक लाइट गायब रही।

विज्ञापन
Power outage at SRN Hospital lasts three and a half hours; patients and attendants face distress.
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में बुधवार दोपहर अचानक बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति न होने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर की जगह अम्बू बैग के सहारे रखा गया। दोपहर करीब 2:30 बजे हृदय रोग, गैस्ट्रोलॉजी, पुरानी ओपीडी कॉम्प्लेक्स और पुरानी बिल्डिंग की बिजली अचानक चली गई। केबल में खराबी के कारण जनरेटर भी शुरू नहीं हो सका। चिकित्सकों को टॉर्च जलाकर काम करना पड़ा। मरीज और तीमारदार गर्मी और उमस से बेहाल रहे।

विज्ञापन

उन्हें दुपट्टा, अंगौछा और हाथ से चलने वाले पंखों का सहारा लेना पड़ा। शाम 6:25 बजे के आसपास बिजली की समस्या हल हो सकी। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से हृदय रोग, टीबी-चेस्ट और आईसीयू सहित अन्य विभागों में भर्ती गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर से हटाकर अम्बू बैग पर रखना पड़ा। करीब चार घंटे तक परिजनों को अम्बू बैग के जरिये अपने मरीज के फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचानी पड़ी। हड्डी रोग विभाग में भर्ती मरीजों के लिए एसी और पंखे बंद होना भी मुसीबत बन गया।

विज्ञापन



 

एसआरएन अस्पताल प्रशासन ने इसे पहले से योजनाबद्ध बिजली कटौती बताया है। प्रशासन के अनुसार, बिजली विभाग की भूमिगत फॉल्ट लोकेटर मशीन से लाइन की जांच की जा रही थी। इस वजह से डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं आई। हालांकि, मरीजों और तीमारदारों ने चार घंटे से अधिक समय तक बिजली न होने की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड फॉल्ट लोकेटर मशीन से लाइन चेक की जा रही थी। इसकी वजह से पहले ही इस काम की प्लानिंग कर ली गई थी। करीब 1:30 घंटे तक लाइट गुल रही। हालांकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। जनरेटर के जरिये बिजली की आपूर्ति की गई। -डॉ. जितेंद्र शुक्ला, उप प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed