फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Politics on death is condemnable: Dr. Bhagwat sent letter to SP chief Akhilesh

मौत पर सियासत निंदनीय: डॉ. भगवत ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजा पत्र 

Thu, 17 Jun 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Politics on death is condemnable: Dr. Bhagwat sent letter to SP chief Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
यमुनापार जागृति मिशन के बैनर तले हुई बैठक में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में हुई युवती की मौत और दुष्कर्म के आरोपों पर हो रही सियासत की निंदा की गई। इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज एल्युमिनाई एसोसिशन के डॉ. भगवत पांडेय ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने कहाकि जिन जूनियर डॉक्टरों पर आरोप लगाए गए हैं, वे डरे सहमे हैं। कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने वालों का काम करना मुश्किल हो रहा है। जांच में साफ हो गया कि है कि आरोप झूठे हैं पर दबाव डालकर ऐसे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें महिला ने कोई बयान ही नहीं दिया है। उसकी मौत पर सियासत की जा रही है। इस संबंध में डॉ. भगवत पांडेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र भेजा है, जिसमें सिलसिलेवार घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


यमुनापार जागृति मिशन की बैठक में संयोजक डॉ. भगवत पांडेय, डॉ. सूर्यकांत पांडेय आदि ने विद्वत परिषद के सदस्यों से कहा कि संगमनगरी में आंदोलनों की मर्यादा रही है। एक सोची समझी सियासी चाल के तहत लोगों की जान बचाने वालों पर आरोप लगाए गए। राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। साक्ष्यों से साफ है कि सर्जरी के दौरान आठ में पांच महिलाएं थीं।
विज्ञापन


चार डॉक्टरों में एक महिला वह थी, जिसके पति पर आरोप लगे हैं। जिस मरीज की जान को खतरा हो, उसकी सांसें बचाकर जिंदगी देने का प्रयास करने वालों पर ही तोहमत मढ़ दी, यह निंदनीय काम है। इस माहौल में चिकित्सक और मरीज के रिश्तों पर भी सवालिया निशान खड़े होंगे। जिसके पास लोग जिंदगी बचाने की गुहार लगाने जाते हैं, उन पर गंदे मनगढ़ंत आरोप चिकित्सा व्यवस्था को ही प्रभावित कर देंगे। बैठक में करछना ही नहीं चिकित्सकीय क्षेत्र से जुड़े नामचीन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed