{"_id":"697d155af8ea3dc50208b330","slug":"police-recovered-680-bags-of-missing-paddy-along-with-the-truck-naini-news-c-417-1-bha1001-3067-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक सहित 680 बोरी गायब धान को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक सहित 680 बोरी गायब धान को पुलिस ने किया बरामद
Sat, 31 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी प्रेम कुमार केसरवानी का गायब हुआ 680 बोरी धान पुलिस ने ट्रक सहित बरामद कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार है।
28 नवंबर को प्रेम कुमार केसरवानी ने ट्रक में 680 बोरी धान लदवाकर महाकाल ट्रेडर्स जनपद अनूपपुर मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया था। लेकिन ट्रक मालिक/ ड्राइवर सुभाष यादव ने धान बीच रास्ते में ही कहीं बेच दिया। गल्ला व्यापारी ने जब धान की जानकारी लेनी चाहिए तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रेम कुमार की तहरीर पर बहरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की तफ्तीश चौकी इंचार्ज सिकंदरा ब्रजेश कुमार तिवारी कर रहे थे। थानाध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सुभाष यादव निवासी टटिहरा थाना थरवई अभी फरार है। उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।