फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Nurses outraged by junior doctor's indecency at SRN Hospital

Prayagraj News: एसआरएन में जूनियर डॉक्टर की अभद्रता से भड़कीं नर्सें

Mon, 31 Aug 2020 09:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Nurses outraged by junior doctor's indecency at SRN Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
एसआरएन में एक जूनियर रेजिडेंट द्वारा अभद्रता किए जाने से नर्सें आक्रोशित हो गईं और कामकाज ठप कर दिया। अस्पताल के अधीक्षक ने जूनियर डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया। नर्सों ने चेतावनी दी कि यदि जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे इसकी शिकायत महिला आयोग से करेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जेआर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


रविवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोविड आईसीयू वार्ड की नर्सें वहां पर तैनात एक जूनियर रेजिडेंट द्वारा की जा रही अभद्रता से भड़क गईं। उन्होंने एक घंटे तक कामकाज बंद रखा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे कोविड अधीक्षक डॉ. मोहित जैन को शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद अधीक्षक ने जूनियर डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया और आगे की कार्रवाई के लिए कॉलेज प्राचार्य के समक्ष भेज दिया। 
विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक को लिखे पत्र में नर्सों ने कहा कि वार्ड नंबर नौ में रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक फांरेंसिक मेडिसिन विभाग के जेआर की ड्यूटी लगाई गई है। नर्सों ने आरोप लगाया कि वे लगातार नर्सों, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर से गाली-गलौज और बदतमीजी कर रहे हैं और बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। नर्सों ने जेआर को तुरंत हटाने की मांग की।  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नर्सों की शिकायत मिली है जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed