फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested the parents who sold the daughter and sent them to jail

प्रयागराज : युवती ने कहा- साहब! अब्बू ने मुझे पचास हजार में बेच दिया, माता-पिता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Fri, 01 Oct 2021 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 07:36 PM IST
सार

माता-पिता ने अपनी पुत्री पर दूसरे के बहकावे में आकर गलत शिकायत करने का आरोप लगाया है। कहा कि उनकी पुत्री को बहलाफुसलाकर इस तरह से शिकायत कराई जा रही है।

विज्ञापन
Police arrested the parents who sold the daughter and sent them to jail
क्राइम

विस्तार

लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने माता-पिता पर ही उसे बेचने का आरोप लगा डाला। लालापुर पुलिस को दिये शिकायती पत्र में अपने माता-पिता पर आरोप लगाया की उसको बेच दिया गया। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। मामले में वांछित चल रहे माता-पिता को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव की रहने वाली एक युवती ने लालापुर पुलिस को विगत दिनों शिकायती पत्र दिया कि उसके माता पिता ने उसको पचास हजार में बेच दिया था। थानाध्यक्ष लालापुर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही थी। जांच में युवती की शिकायत सत्य पाई गई। घटना के बाद से वांछित चल रहे आरोपी माता-पिता को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। उधर, युवती के परिजनों ने भी आरोप लगाया की बिटिया को जबरन बहलाफुसलाकर भगाया गया और जब वापस करने का दबाव बनाया गया तो बिटिया ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed