फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poisoners looted botanist after rendering him unconscious in Janrath bus

Prayagraj News: जनरथ बस में अचेत कर जहरखुरानों ने वनस्पति वैज्ञानिक को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Poisoners looted botanist after rendering him unconscious in Janrath bus
जनरथ बस से छुट्टी पर घर आ रहे वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक को नशीला पदार्थ सुंघाकर जहरखुरानों ने लूट लिया। वह 24 मई की रात कानपुर से जनरथ बस से प्रयागराज आ रहे थे। दो दिन बाद आंख खुली तो खुद को अस्पताल में भर्ती देख हैरान रह गए। धूमनगंज थाने में अज्ञात लुटेरे के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आशुतोष पाठक लाल बिहार बमरौली के निवासी हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं। छुट्टी मिलने पर वह 24 मई को घर लौट रहे थे। वह रात 10:30 बजे देहरादून से कानपुर पहुंचे थे। वहां से झकरकटी बस स्टैंड से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जनरथ बस से प्रयागराज आ रहे थे। आरोप है कि उनके बगल की सीट पर सफर कर रहे एक अनजान व्यक्ति ने बस के कुछ दूर चलने के बाद ही उसने शराब पीने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। थोड़ी ही देर बाद झपकी आने लगी और वह सो गए। इसके बाद 26 मई को उनकी आंख खुली तो वह एसआरएन अस्पताल में भर्ती थे। बगल में उनकी मां बैठी थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 मई की सुबह पौने पांच बजे उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुंडेरा चुंगी से ऑटो से घर तक पहुंचाया था और उनसे 600 रुपये किराया लेकर चला गया था। इसके बाद उन्हेें पता चला कि हाथ में पहनी तीन सोने की अंगुठी, एक सोने की चेन और पर्स में रखा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ऑफिस का आईकार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये सब गायब थे। खाते से भी से 1.60 लाख रुपये भी निकाल लिए गए थे। उनके अकाउंट में सिर्फ 33 रुपये बचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed