फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PNP: UPTET exam centers will be made only after the committee's report

पीएनपी : कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही बनेंगे यूपीटीईटी के परीक्षा केंद्र

Sat, 11 Dec 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 09:38 PM IST
सार

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 28 नवंबर को यूपीटीईटी-2021 का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर आउट होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। ऐसे में सरकार और शासन के सामने पुन: परीक्षा को शुचितापूर्वक और नकलविहीन कराने की बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
PNP: UPTET exam centers will be made only after the committee's report
UPTET 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 पेपर आउट होने के कारण निरस्त की जा चुकी है। पुन: परीक्षा कराने को लेकर शासन और विभाग फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं। प्रमुख सचिव शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर पूर्व प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्व प्रस्तावित केंद्रों का परीक्षण कर ले। अगर इन परीक्षा केंद्रों को बदलने जरूरत है, तो संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची और अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता की सूचना से संबंधित जानकारी निर्धारित तिथि तक सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को उपलब्ध करा दें। 

विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 28 नवंबर को यूपीटीईटी-2021 का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर आउट होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। ऐसे में सरकार और शासन के सामने पुन: परीक्षा को शुचितापूर्वक और नकलविहीन कराने की बड़ी चुनौती है। इसी वजह से प्रमुख सचिव शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। 

पत्र में लिखा गया है कि अगर पूर्व में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के विरुद्ध सामूहिक नकल, पेपर आउट करने आदि की शिकायतें सामने आई हों तो इन परीक्षा केंद्रों को बदल कर दूसरे विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया। साथ ही सबसे पहले राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई मान्यता प्राप्त अच्छी छवि वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया जाए। सहमति प्राप्त कर विश्वविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed