{"_id":"6703267985c00d4ab5087a24","slug":"pm-modi-will-inaugurate-akshayavat-corridor-before-mahakumbh-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महाकुंभ से पहले पीएम मोदी करेंगे अक्षयवट कॉरिडोर का उद्घाटन, 10 से 15 दिसंबर के बीच आ सकते हैं प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महाकुंभ से पहले पीएम मोदी करेंगे अक्षयवट कॉरिडोर का उद्घाटन, 10 से 15 दिसंबर के बीच आ सकते हैं प्रयागराज
Mon, 07 Oct 2024 05:38 AM IST
विजय पुंडीर
विनोद कुमार सिंह, अमर उजाला, प्रयागराज
विनोद कुमार सिंह, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:38 AM IST
सार
अक्षयवट के पाैराणिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वर्ष पहले इसे आमजन के लिए खोलने का निर्देश दिया था। महाकुंंभ में अक्षयवट काॅरिडोर योजना की महत्ता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहली बार सरकार ने इसे लोगो में दर्शाया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की महत्वाकांक्षी अक्षयवट कॉरिडोर सौंदर्यीकरण योजना का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि महाकुंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। मोदी 10 से 15 दिसंबर के बीच प्रयागराज आ सकते हैं। इसके बाद यह श्रद्धालुओं और आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि महाकुंभ में यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। महाकुंंभ में अक्षयवट काॅरिडोर योजना की महत्ता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहली बार सरकार ने इसे लोगो में दर्शाया है।
विज्ञापन
अक्षयवट के पाैराणिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वर्ष पहले इसे आमजन के लिए खोलने का निर्देश दिया था, जबकि इससे पहले यह अकबर के किले में सेना की सुरक्षा में था। मान्यता है कि अक्षयवट वृक्ष के पास कामकूप नाम का तालाब था। उस दाैरान मोक्ष की प्राप्ति के लिए लोग वृक्ष पर चढ़कर तालाब में छलांग लगा देते थे।
विज्ञापन