{"_id":"5c2ba194bdec2256fd70fca3","slug":"pm-modi-may-be-come-on-24-january-for-kumbh-2019-with-nri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: भारतीय प्रवासियों के साथ पीएम मोदी भी कर सकते हैं कुंभ दर्शन, 24 को आने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: भारतीय प्रवासियों के साथ पीएम मोदी भी कर सकते हैं कुंभ दर्शन, 24 को आने की तैयारी
Tue, 01 Jan 2019 10:51 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी अक्षयवट के दर्शन करते हुए (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुंभ का भ्रमण तथा संगम स्नान कर सकते हैं। अभी कार्यक्रम तय तो नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। इससे पहले नौ और 10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में होंगे और कुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। मुख्यमंत्री अक्षय वट में दर्शन के साथ कई अन्य योजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसी के साथ कुंभ की औपचारिक शुरुआत भी मानी जा रही है।
विज्ञापन
केंद्र और सरकार की सक्रियता को देखते हुए तय माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री भी कुंभ आयोजन के दौरान आएंगे। वह संगम स्नान भी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले वह इसी बहाने सियासी संदेश देंगे। वाराणसी में 21 से 23 जनवरी के बीच भारतीय प्रवासी सम्मेलन होगा। उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।
विज्ञापन
वहीं समापन समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। सम्मेलन में शामिल होने वाले करीब तीन हजार भारतीय प्रवासियों को विशेष तौर पर सजाए गए वाल्वो बसों से प्रयागराज लाया जाएगा। इसी क्रम में अगले दिन यानी, 24 जनवरी को प्रधानमंत्री के भी यहां आने का कार्यक्रम संभावित है। इसको ध्यान में रखकर जिला और मेला प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं कुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नौ और 10 जनवरी को मुख्यमंत्री यहां होंगे। दो दिनी कार्यक्रम के दौरान वह पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कई योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। चूंकि 15 जनवरी को मकर संक्रांति से कुंभ स्नान शुरू हो जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को कुंभ की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।