फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plane caught in storm, returns to Prayagraj after traveling from Varanasi, Indigo plane carrying 176 passenger

Prayagraj : आंधी में फंसा विमान, वाराणसी से घूमकर प्रयागराज लौटा, इंडिगो विमान में सवार थे 176 यात्री

Sat, 04 Apr 2026 05:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 05:04 PM IST
सार

संगमनगरी में शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। दिल्ली से प्रयागराज आ रहा इंडिगो का विमान आंधी और खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण लैंड नहीं कर सका।

विज्ञापन
Plane caught in storm, returns to Prayagraj after traveling from Varanasi, Indigo plane carrying 176 passenger
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। दिल्ली से प्रयागराज आ रहा इंडिगो का विमान आंधी और खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण लैंड नहीं कर सका। एटीसी की अनुमति नहीं मिलने पर पायलट ने विमान को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। डायवर्जन के कारण यात्रियों को करीब दो घंटे की देरी हुई।

विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 176 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट ने सुबह 10:47 बजे उड़ान भरी। दोपहर करीब 12:30 बजे जब विमान प्रयागराज के आसमान पर था, तब तेज धूलभरी आंधी के कारण लैंडिंग असुरक्षित हो गई।

विज्ञापन

पायलट ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और विमान को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया। मौसम में सुधार होने के बाद विमान ने वाराणसी से उड़ान भरी। दोपहर बाद 2:11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विमान अपने निर्धारित समय 12:50 बजे से काफी देरी से दोपहर 2:49 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वहीं, इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू उड़ान पर भी खराब मौसम का असर पड़ा। मुंबई की फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे के स्थान पर 2:22 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह बंगलूरू उड़ान भी 10 मिनट की देरी से गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed