Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pipelines were laid, borewells were drilled, yet water did not reach the homes

Prayagraj News: पाइपलाइन बिछी, बोरिंग हुई, घरों तक नहीं पहुंचा पानी

Wed, 11 Nov 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 11 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pipelines were laid, borewells were drilled, yet water did not reach the homes
दो साल से अधूरा पड़ा जल जीवन मिशन, ग्रामीणों को नहीं मिला एक बूंद पानी
ग्राम सभा हर्रई में जल जीवन मिशन योजना पिछले करीब दो वर्षों से अधूरी पड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू हुई इस योजना से ग्रामीणों को आज तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाया है। पानी की टंकी, बोरिंग और पाइपलाइन बिछाने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य शुरू होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत सोलर पंप हाउस लगाने की पहल भी की गई थी। इसका उद्देश्य बिजली पर निर्भरता खत्म कर सौर ऊर्जा से पानी आपूर्ति करना, पर्यावरण सुरक्षित रखना और रखरखाव खर्च कम करना था। लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिला, पाइपलाइन से पानी की एक बूंद भी नहीं निकली।
विज्ञापन

मनीष गुप्ता ने बताया कि सूरज साहू के घर के पास बोरिंग है, जहां से करीब 10 लोग पानी भरते हैं। शंकर लाल साहू और राजमणि गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से परेशानी बताई। पंकज तिवारी, गुलाब शंकर गुप्ता, राजेंद्र पांडेय, निहाल त्रिपाठी, भुवन तिवारी, मुस्तफा, प्रभात शुक्ला और विकास तिवारी ने अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधूरी पानी की टंकी और जल जीवन मिशन का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed