फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur station will be upgraded, special focus will be on the disabled

Prayagraj News: फूलपुर स्टेशन होगा उच्चीकृत, दिव्यांगों पर रहेगा खास फोकस

Sat, 07 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 07 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Phulpur station will be upgraded, special focus will be on the disabled
फूलपुर स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सीपीडी एसके श्रीवास्तव।
फूलपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में उत्तर रेलवे ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेशन डेवलपमेंट एसके श्रीवास्तव ने स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने टिकट काउंटर, प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, शौचालय, रेलवे कॉलोनी और दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए बनाए गए टैक्टाइल पाथ का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना और स्टेशन को दिव्यांगजन अनुकूल मानकों के अनुरूप विकसित करना रहा।
विज्ञापन

सीपीडी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन के तीन मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पर दोनों प्लेटफार्मों के लिए लिफ्ट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि स्टेशन बिल्डिंग सभी यात्री सुविधाओं के साथ पूरी हो चुकी है, जबकि सर्कुलेशन एरिया का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और शेष फिनिशिंग कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर स्टील बेंच, दिव्यांगजन पार्किंग और टेकटाइल पाथ का कार्य मानकों के अनुसार किया गया है। उत्तर रेलवे में पहली बार फूलपुर स्टेशन पर स्टील टैक्टाइल का प्रयोग किया गया है। यह कार्य उप मुख्य अभियंता गति शक्ति ऋषि यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान सीपीडी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्लेटफाॅर्म नंबर चार से फुट ओवरब्रिज निर्माण, स्टेशन के आसपास जलभराव वाले स्थानों पर पार्क विकसित करने, दिल्ली रूट की ट्रेनों के ठहराव तथा जर्जर रेलवे कॉलोनी के स्थान पर नई कॉलोनी निर्माण की मांग रखी। इस पर सीपीडी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed