फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur Lok Sabha: First of all, before you get stuck in BJP's car

फूलपुर लोकसभाः पहले आप, पहले आप के चक्कर में अटकी भाजपा की गाड़ी

Thu, 04 Apr 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Phulpur Lok Sabha: First of all, before you get stuck in BJP's car
bjp logo
फूलपुर संसदीय सीट के नामांकन 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगा, लेकिन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा जिले में अब तक इस सीट से प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकी है। जबकि इस सीट से 13 दिन बाद नामांकन शुरू हो जाएगा। चर्चा इस बात की है कि भाजपा अभी सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार घोषित होने का इंतजार कर रही है। इस बीच  बुधवार को भी रायबरेली, आजमगढ़ आदि सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए, लेकिन इसमें फूलपुर के उम्मीदवार का नाम नहीं था, जबकि इस बात की पूरी उम्मीद थी कि आज पार्टी इस सीट से प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मंगलवार 26 मार्च को ही पार्टी ने सूबे की कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार घोषित किया  था। लंबे समय बाद इलाहाबाद संसदीय सीट में यह पहला मौका है कि जब भाजपा ने अन्य बड़े दल के मुकाबले अपना प्रत्याशी पहले घोषित कर दिया। इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद आठवें दिन भी पार्टी के नेता एवं  पदाधिकारी फूलपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि पिछले उपचुनाव में डिप्टी सीएम केशव की इस सीट से पार्टी  प्रत्याशी को हार मिली थी। इस हार को देखते हुए पार्टी अब तक तय नहीं कर सकी है कि इस लोकसभा से किसे खड़ा किया जाए।
विज्ञापन


पार्टी की निगाह सपा और कांग्रेस प्रत्याशी पर भी टिकी हुई है। इन दोनों पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद ही भाजपा तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवार का नाम जारी कर सकती है। पार्टी के अंदरखाने में चर्चा इस बात की है इस सीट से पिछड़ी जाति के नेता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। वैसे अभी इस सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उनके पुत्र  योगेश मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व  जिला  पंचायत  अध्यक्ष केशरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण पटेल और उनकी पत्नी गोल्डी पटेल, विक्रम सिंह पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव आदि के नाम उनके समर्थकों द्वारा पेश किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed