{"_id":"69b116a8c16c624c8b0d2eb4","slug":"photos-of-an-ai-student-were-made-viral-resulting-in-the-marriage-being-broken-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayaraj : एआई छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल, टूट गया विवाह का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayaraj : एआई छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल, टूट गया विवाह का रिश्ता
Wed, 11 Mar 2026 12:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:45 PM IST
सार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया जिससे छात्रा की शादी का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
फोटो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया जिससे छात्रा की शादी का रिश्ता टूट गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र की एक युवती बीटीसी की छात्रा है। सरायममरेज थाना क्षेत्र का एक युवक एआई तकनीक से एडिट कर छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को तकरीबन एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच छात्रा की शादी तय हो गई तो युवक शादी तोड़ने की धमकी देते हुए छात्रा पर दबाव बनाने लगा। छात्रा ने मना किया तो युवक ने किसी तरह छात्रा के होने वाले पति का मोबाइल नंबर लेकर कर अश्लील फोटो उसे भेज दिया। जिससे छात्रा का रिश्ता टूट गया। घटना से आहत छात्रा ने जान देने की कोशिश की पर परिजनों को पता चला तो अस्पताल ले गए जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
छात्रा को ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल होने की जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। है।
विज्ञापन