फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Photo identification center launched in High Court

हाईकोर्ट में फोटो आइडेंटीफिकेशन सेंटर का शुभारंभ

Sat, 17 Jan 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Photo identification center launched in High Court
हाईकोर्ट के फोटो आइडेंटीफिकेशन सेंटर (फोटो पहचान केंद्र) का शनिवार को विधिवत् उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से हाईकोर्ट के वकीलोें की लगभग तीस वर्ष पुरानी मांग पूरी हो गई है। उद्घाटन के मौके पर न्यायमूर्ति अरुण टंडन, बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय, महासचिव सीपी उपाध्याय सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


सीपी उपाध्याय के मुताबिक इस केेंद्र के बन जाने से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले वादकारियों को हाईकोर्ट में आकर अपने पहचान पत्र के साथ फोटो खिंचानी होगी। यहां अंगूठे का निशान भी कंप्यूटराइज्ड मशीन पर लिया जाएगा। बार एसोसिएशन वादकारी को एक कूपन जारी करेगा। कूपन बार कोड के साथ आइडेंटीफिकेशन सेेंटर पर फोटो खिंचानी होगी। सेंटर एक फरवरी से विधिवत कार्य करना प्रारंभ कर देगा। हालांकि अभी सेंटर पर फोटो खिंचाना अनिवार्य नहीं किया गया है मगर शीघ्र ही इसे अनिवार्य बना दिया जाएगा। महासचिव ने अधिवक्ताओें से अनुरोध किया है वह अपने वादकारियोें को इस बारे में सूचित कर दें।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव, एलडी राजभर, सुनीता जैन, संजय कुमार त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, श्यामाचरण त्रिपाठी, राहुल कुमार पांडेय, उत्तराशर्मा, अनिल कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, मीर सैय्यद, अखिलेश मिश्र, अवधेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed