फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phapahamau girl suicide case

छात्रा की खुदकुशी प्रकरण में नया मोड़, मां बोली- बेटी के साथ दुष्कर्म करता था बहनोई

Sat, 07 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Phapahamau girl suicide case
लगाया आरोप- एक दिन पहले ही बेटी ने बयां की थी आपबीती
विज्ञापन

पुलिस बोली, फिलहाल नहीं मिली है इस तरह की शिकायत
प्रयागराज। फाफामऊ स्थित गद्दोपुर शांतिपुरम में बीए की छात्रा की खुदकुशी मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मर्चरी पहुंची मां ने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले ही बेटी ने उसे बताया था कि अकेला पाकर मौसा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसे इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
लंभुआ सुल्तानपुर निवासी महिला शांतिपुरम में 20 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। वह शहर स्थित अस्पताल में नर्स का काम करती थी। बृहस्पतिवार शाम घर लौटने पर बेटी फांसी पर लटकी मिली थी। जिसके बाद मां ने आरोप लगाया था कि प्रतापगढ़ निवासी उसके बहनोई के उत्पीड़न के चलते बेटी ने जान दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आत्म्हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम के दौरान मर्चरी पहुंची मां ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि घटना से एक दिन पहले ही बेटी ने उसे बताया था कि मौसा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं धमकाया भी। बेटी ने यह भी कहा था कि इस व्यक्ति ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। अब वह जिंदा नहीं रह सकती।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बेटी की बातें सुनने के बाद उसने उसे कहा था कि उसके अस्पताल में एक बड़े पुलिस अफसर के भाई भर्ती हैं। वह उसे उनके पास लेकर जाएगी और मदद मांगेगी। बताया कि शुक्रवार को वह बेटी को लेकर अस्पताल जाने वाली थी लेकिन इससे पहले ही उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस मामले में सोरांव पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
उधर शुक्रवार दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल ने मृत छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसने फांसी लगाकर जान दी थी। सूत्रों की मानें तो शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि वैजाइनल स्वैब को सुरक्षित रखा गया है जिसे जरूरत पड़ने पर जांच के लिए भेजा जाएगा।

घटना के बाद महिला ने जो तहरीर दी थी, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दुष्कर्म जैसी किसी आरोप से संबंधित शिकायत अब तक नहीं मिली है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार श्रीवास्तव सीओ सोरांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed