{"_id":"1d2aea84065f5164c4b716cabcc11949","slug":"pgt-21-per-cent-in-the-final-stage-left-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी : अंतिम चरण में 21 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी : अंतिम चरण में 21 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को हुई प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के अंतिम चरण में समाज शास्त्र, वाणिज्य, अंग्रेजी, संगीत गायन, वनस्पति विज्ञान, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र, गणित, भूगोल एवं कला की परीक्षा हुई। परीक्षा में पहली पाली में कुल 98,458 परीक्षार्थियों में से 78,954 ही शामिल हुए। दूसरी पाली में 99,318 परीक्षार्थियों में से 76,865 शामिल हुए।
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा प्रदेश के 11 मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में हुई। पहली पाली में 189 और दूसरी पाली में 186 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पूरे प्रदेश में किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की खबर नहीं है। पहली पाली में 80.19 और दूसरी पाली में 77.39 फीसदी उपस्थिति रही। इस प्रकार दोनों पालियों में मिलाकर 79 फीसदी उपस्थिति रही। चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल ने बताया कि अंतिम चरण की परीक्षा पूरी होने के बाद अब परीक्षा परिणाम जारी करने तथा आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी।