{"_id":"6a1758f09275430f4c0a8424","slug":"petrol-and-diesel-not-supplied-as-per-demand-at-100-pumps-in-the-district-allahabad-news-c-3-noi1083-894646-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जिले के 100 पंप पर मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जिले के 100 पंप पर मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं
विज्ञापन
कंपनियां जहां लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं, वहीं कई पंप पर काफी देरी से ईंधन के टैंकर पहुंचने से संकट गहराने लगा है। प्रयागराज एंड कौशाम्बी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो दिनों के दौरान प्रयागराज के 372 में से करीब 100 पेट्रोल पंप पर मांग के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इनमें ज्यादातर पेट्रोल जिले के बाहरी हिस्से में हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन सिंह और महामंत्री संजय तिवारी ने पेट्रोल-डीजल के मुताबिक, लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच लोग अपने वाहनों की टंकियों में ज्यादा ईंधन भरवाने लगे हैं। मांग बढ़ने और आपूर्ति धीमी होने से कुछ पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं रहता।
ऐसे में जिन पंप पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होता है, वहां ज्यादा भीड़ बढ़ जाती है। ज्यादा बिक्री हो जाने के बाद कंपनियां तुरंत सप्लाई नहीं कर रही हैं। पदाधिकारियों के मुताबिक पहले जिस दिन मांग की जाती थी, उसी दिन सप्लाई हो जाती थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही कंपनियां अब कुछ नए नियमों के तहत ही सप्लाई कर रही है। एसोसिएशन के मुताबिक तेल कंपनियों ने एक बार में 300 लीटर से ज्यादा डीजल और 50 लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं देने के लिए भी कहा है।