{"_id":"6ac75491706cef7ec20fa2e0","slug":"petitioner-dies-after-municipal-corporation-roof-collapses-in-khuldabad-employees-have-a-narrow-escape-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : खुल्दाबाद में नगर निगम की छत गिरने से एक फरियादी की मौत, बाल-बाल बचे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : खुल्दाबाद में नगर निगम की छत गिरने से एक फरियादी की मौत, बाल-बाल बचे कर्मचारी
Thu, 08 Oct 2026 02:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:00 PM IST
सार
खुल्दाबाद लकड़ मंडी में प्रयागराज नगर निगम की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार को सुबह हुई। निर्माण कार्य के दौरान बीम टूटन से भवन की छत भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
खुल्दाबाद में प्रयागराज नगर निगम जोन कार्यालय की छत गिर गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खुल्दाबाद लकड़ मंडी में प्रयागराज नगर निगम की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार को सुबह हुई। निर्माण कार्य के दौरान बीम टूटन से भवन की छत भरभराकर गिर गई। उसमें दबकर करेली के रहने वाले खुर्शीद (55) की मौत हो गई। वह खसरा बनवाने के लिए नगर निगम के जोन कार्यालय मे आया था। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे के समय कार्यालय में एक बाबू प्रवीण कुमार व एक अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल खुर्शीद को पास के कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। खुर्शीद के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन